{"_id":"67ed96482aa2b79e59046fc6","slug":"tender-for-transport-of-29-grain-markets-and-16-mlcs-was-floated-jind-news-c-199-1-jnd1002-132526-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 29 अनाज मंडियों के ट्रांसपोर्ट और एमएलसी का 16 का हुआ टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 29 अनाज मंडियों के ट्रांसपोर्ट और एमएलसी का 16 का हुआ टेंडर
Thu, 03 Apr 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिले में परिवहन के लिए बुधवार को 29 मंडियों का टेंडर हो गया है जबकि छह मंडियों का अभी नहीं हुआ है। इसके अलावा एमएलसी के लिए 16 मंडियों का टेंडर हो गया है। वहीं चार मंडियों का नहीं हुआ है, जो आगामी दिनों में होगा। इसके अलावा बुधवार को दूसरे दिन भी जिले में गेहूं की खरीद नहीं हुई है।
बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में एडीसी विवेक आर्य के निर्देशन में जिले की 35 अनाज मंडियों में परिवहन और एमएलसी को लेकर टेंडर किया गया। एमएलसी के लिए 16 अनाज मंडियों का टेंडर हुआ जबकि फ रैन कलां, लुदाना, सिवानामाल और मुआना की मंडी का टेंडर नहीं हो पाया। इसके अलावा परिवहन के लिए 35 में से 29 ही अनाज मंडी का टेंडर हुआ, जिसमें से भंभेवा, डीडवाड़ा, फ रैन कलां, फतेहगढ़, मुआना और हाट गांव की मंडियों के टेंडर नहीं हो पाए। इस मामले में एडीसी विवेक आर्य ने बताया कि जींद अनाज मंडियों के टेंडर नहीं हुए है, उन मंडियों के टेंडर जल्द अलॉट कर दिए जाएंगे।