फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Temperature reached 41 degree Celsius, dust storm occurred

Jind News: 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, धूलभरी चली आंधी

Sun, 27 Apr 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 27 Apr 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 41 degree Celsius, dust storm occurred
26जेएनडी25-शनिवार दोपहर बाद आसमान में छाए बादल। संवाद
जींद। जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। इसके कारण बादल छा गए और धूलभर आंधी चली। इसके कारण लोगों को परेशानी हुई। जिले में कहीं भी बारिश या बूंदाबांदी नहीं हुई। हालांकि तापमान में हल्की सी गिरावट देखने को मिली। वहीं रविवार से मौसम साफ रहेगा और लोगों को गर्मी झुलसाएगी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह मौसम बिल्कुल साफ था। वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए और धूलभर आंधी चलने लगी। हालांकि बादल गहर छाए थे, लेकिन कहीं भी बूंदाबांदी तक नहीं हुई। देर रात तक गहरे बादल छाए रहे। फिलहाल गेहूं फसल की कटाई का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। यदि इन दिनों बारिश या बूंदाबांदी होने से गेहूं की कटाई पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अनाज मंडियों में पड़ी गेहूं की फसल जरूरी भीग जाएगी।
विज्ञापन




अगले सप्ताह घटेगा अधिकतम तापमान

शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि अगले सप्ताह तापमान में चार-पांच डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वीरवार को आसमान में बादल छाएंगे। इसके कारण गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे, जिससे अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिलहाल बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं है। सोमवार से मौसम शुष्क रहेगा वहीं वीरवार से फिर बादल छाए रहने की संभावना है, जो शनिवार तक रहेगी। बादल छाने से तापमान में जरूरी गिरावट आएगी।

--डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed