फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Temperature dropped by two degrees, still no respite from heat

Jind News: दो डिग्री पारा गिरा, फिर भी गर्मी से नहीं राहत

Mon, 03 Jun 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 03 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by two degrees, still no respite from heat
जींद। जून की शुुरूआत में ही मौसम में बदलाव आया और बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से तापमान में कुछ गिरावट आई। इसका असर यह हुआ कि रविवार का अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन

मौसम में आर्द्रता 21 प्रतिशत रही। हालांकि उमस होने की वजह से पसीना नहीं सूखा। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते बहुत कम लोग बाहर निकले। बाजार भी सुनसान रहे। 10-15 दुकानों को छोड़कर बाजार भी खाली रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 3 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान धूल भरी आंधी और तेज हवा चल सकती है। सुबह की शुरुआत सूर्य की तेज किरणों के साथ हुई। देखते ही देखते मौसम में उमस बन गई और बढ़े पारे के साथ सुबह से ही गर्म हवा चलनी शुरू हो गई। इसके चलते शहर की सड़कें दिन के समय सुनसान हो गईं। दिन के समय इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए। वहीं चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

आमजन के साथ किसान भी प्री मानसून का इंतजार कर रहे हैं। प्री मानसून की बारिश से जहां तापमान में गिरावट आएगी। किसानों को भी धान की रोपाई के लिए जमीन गीली मिल जाएगी। फिलहाल धान की पौध तैयार करने का कार्य चला हुआ है। 15 दिन के बाद धान की रोपाई का काम शुरू हो जाएगा, ऐसे में किसान भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed