फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Telikheda is facing drinking water crisis, people are buying campers to get drinking water.

Jind News: पेयजल संकट से जूझ रहा तेलीखेड़ा, पानी पीने के लिए खरीद रहे कैंपर

Tue, 17 Feb 2026 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Telikheda is facing drinking water crisis, people are buying campers to get drinking water.
जींद। जिले के गांव तेलीखेड़ा में पेयजल की समस्या ने ग्रामीणों का जीवन कठिन बना दिया है। 500 से अधिक आबादी वाला यह गांव आज भी नियमित और स्वच्छ पेयजल सुविधा से वंचित है। हालात ऐसे हैं कि गांव की महिलाएं दूर खेतों से पानी लाने को मजबूर हैं जबकि घरों में लगे सबमर्सिबल का पानी पीने योग्य नहीं माना जा रहा।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग जल जीवन मिशन के तहत भी गांव में स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर पाया है। सुबह से लेकर शाम तक पानी के लिए जद्दोजहद बनी रहती है। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सभी को परेशानी उठानी पड़ रही है। पीने के पानी की कमी के कारण कई परिवारों को रोजाना बाजार से पानी के कैंपर खरीदने पड़ रहे हैं जिससे उनका खर्च लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों धर्मबीर, सतबीर, राज, विनोद, मदन का कहना है कि अभी तक एक कैंपर से काम चल जाता था लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ पानी की जरूरत भी बढ़ेगी। ऐसे में एक की जगह दो से तीन कैंपर प्रतिदिन खरीदने पड़ सकते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच और अधिकारियों से लगाई गुहार, नहीं हुआ समाधान
समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण कई बार सरपंच और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पेयजल की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो गर्मियों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। स्वच्छ पानी की कमी से बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
पेयजल उपलब्ध कराया जाए : ग्रामीण
गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा कर जल्द से जल्द पाइपलाइन या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि स्वच्छ पेयजल हर नागरिक का मूल अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

वर्जन
तेलीखेड़ा गांव में पेयजल की व्यवस्था करवाई जाएगी। इसके लिए एसडीओ की ड्यूटी लगाकर पेयजल का प्रबंध जल्द से जल्द करवाया जाएगा ताकि गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी से निजात मिल सके। -भानू प्रताप, एक्सईन जनस्वास्थ्य विभाग जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article