फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   tekram kandela chairmain of haryana governmemt labor construction association, succumbed to dizziness

चक्कर आने से गिरे हरियाणा सहकारी श्रम निर्माण संघ के चेयरमैन टेकराम कंडेला, आईसीयू में भर्ती

Wed, 04 Sep 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
tekram kandela chairmain of haryana governmemt labor construction association, succumbed to dizziness
हरियाणा सहकारी श्रम निर्माण संघ के चेयरमैन और कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला बुधवार को अचानक चक्कर आने से गिर गए, जिससे वे गंभीर घायल हो गए। उन्हें हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। टेकराम कंडेला के बेटे नरेश ने बताया कि मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के तहत कंडेला गांव में भी वीरवार को कार्यक्रम होना है। इसके चलते वे गांवों में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। बुधवार शाम को कार्यक्रम से लौटकर अपोला रोड पर अपने एक जानकार के घर पहुंचे। वे साढ़ियों पर पानी का गिलास लेकर मुंह धो रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वे जमीन पर गिर पड़े। टेकराम कंडेला के नाक और मुंह से खून बहने लगा, जिस पर उन्हें तुरंत जींद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हिसार रेफर कर दिया गया। टेकराम कंडेला के बेटे राममेहर कंडेला ने बताया कि उनके पिता को हिसार के न्यूरो केयर सेंटर में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल वह आईसीयू में हैं।
विज्ञापन

फोटो नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed