फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tehsildar returned to work, 176 registrations done and 2500 deaths

Jind News: काम पर लौटे तहसीलदार, 176 रजिस्ट्री हुई व 2500 इंतकाल

Wed, 05 Feb 2025 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar returned to work, 176 registrations done and 2500 deaths
04जेएनडी20-तहसील कार्यालय के बाहर लाइन में लगे लोग। संवाद
जींद। जिले के तहसील कार्यालयों में तहसीलदार और नायब तहसीलदार एक दिन के सामूहिक अवकाश के बाद मंगलवार को लौट आए। इसके बाद तहसील से संबंधित कार्य शुरू हो गए। मंगलवार को जिले में 176 रजिस्ट्री हुई। वहीं, करीब 2500 लोगों ने इंतकाल करवाए। दोपहर तक तहसील कार्यालय में लोगों का आवागमन रहा। इसके अलावा नायब तहसीलदार के कार्यालय के बाहर भी भीड़ जमा रही। मंगलवार को हुए तहसील के कार्यों के चलते हुए लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय में मंगलवार सुबह ही लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोग इंतकाल, रजिस्ट्री, फर्द, जमाबंदी, शपथ पत्रों जैसे तहसील कार्यों को लेकर पहुंचे थे। तहसील की सभी खिड़कियों के बाहर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। जींद तहसील में मंगलवार को 90 टोकन बुक हुए थे, जिससे 57 रजिस्ट्री हो पाई। जुलाना तहसील में 51 टोकन बुक हुए, जिनमें 28 रजिस्ट्री हुई। नरवाना तहसील में 80 टोकन बुक हुए। इनमें 41 रजिस्ट्री हुई। पिल्लूखेड़ा उप तहसील में 46 टोकन बुक हुए। इनमें 31 रजिस्ट्री हुई। इसके अलावा सफीदों तहसील में 26 टोकन बुक हुए। इसमें 19 रजिस्ट्री हुई। उचाना तहसील में मात्र दो टोकन बुक हुए, लेकिन किन्हीं कारणों से रजिस्ट्री नहीं हो पाई। तहसील बड़खल में तहसीलदार के खिलाफ बिना जांच के मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में द हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहे थे। राजस्व विभाग के अधिकारियों के सामूहिक अवकाश के चलते तहसीलों में राजस्व से संबंधित रजिस्ट्री, इंतकाल, प्रमाण पत्र समेत अन्य कामकाज ठप हो गया था। इसके चलते कामकाज के सिलसिले में आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


वर्जन

सामूहिक अवकाश के बाद तहसीलदार लौट आए। इससे मंगलवार को पूरे जिले में 176 रजिस्ट्री हुई। वहीं, अन्य कामकाज भी सुचारू रूप से हुए।

-राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed