फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teenager, the only support of grandmother and sister, drowned in the pond while bathing, died

Jind News: दादी-बहन का इकलौता सहारा किशोर नहाने के दौरान कुंड में डूबा, मौत

Sun, 07 Jul 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 07 Jul 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teenager, the only support of grandmother and sister, drowned in the pond while bathing, died
06जेएनडी25: मान का फाइल फोटो।
नरवाना। हंसडैहर गांव स्थित बिंदुसार तीर्थ कुंड पर स्नान करने गया 16 वर्षीय मोरखी गांव निवासी मान पैर फिसलने से कुंड में गिर गया।
विज्ञापन

इससे वह डूब गया। मान शुक्रवार शाम को तीर्थ पर गया हुआ था। घटना के तुरंत बाद गोताखोरों को बुलाया गया, मगर जब तक उसे बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी मान के परिजनों ने बताया कि मान उर्फ हिमांशु और वंशिका जुड़वा भाई-बहन हैं। कुछ वर्ष पहले मान के पिता अशोक व माता प्रमिला की मौत हो गई थी। माता-पिता की मौत के बाद मान और वंशिका को उनकी दादी पाल रही थीं। मान एक जुलाई को धनौरी में अपनी बुआ के घर आया हुआ था।
शुक्रवार को वह बुआ व अन्य रिश्तेदारों के साथ हंसडैहर गांव में बिंदुसार तीर्थ पर स्नान करने आया था। जब मान स्नान करने के लिए कुंड के पास गया तो उसका पैर फिसल गया, जिससे वह कुंड में गिर गया। गहराई ज्यादा होने के कारण वह उसमें डूब गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसको निकालने का प्रयास किया, लेकिन निकाल नहीं पाए। साथ ही इसकी सूचना देकर गोताखोर को बुलाया गया।
विज्ञापन

गोताखोरों ने उसे बाहर निकालकर नरवाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। ि

06जेएनडी25: मान का फाइल फोटो।

06जेएनडी25: मान का फाइल फोटो।

06जेएनडी25: मान का फाइल फोटो।

06जेएनडी25: मान का फाइल फोटो।

06जेएनडी25: मान का फाइल फोटो।

06जेएनडी25: मान का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed