फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Technician accused of stealing 400 liters of diesel

Jind News: तकनीशियन पर 400 लीटर डीजल चोरी का आरोप

Sat, 02 Sep 2023 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Technician accused of stealing 400 liters of diesel
सोनीपत। गांव प्रीतमपुर में लगाए गए मोबाइल टावर के तकनीशियन पर जनरेटर से 400 लीटर डीजल चोरी करने का आरोप लगा है। कंपनी के लीगल मैनेजर ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जींद के गांव रामराय निवासी कमल कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह मोबाइल टावर कंपनी में लीगल मैनेजर है। कंपनी ने एक टावर गांव प्रीतमपुर में लगाया है। वहां पर विनीत तकनीशियन है। जब कंपनी की टीम 28 अगस्त को टावर का निरीक्षण करने के लिए पहुंची तो जनरेटर में जीसीयू के अंदर कार्ड लगा था। कार्ड लगाने के दौरान सिस्टम पर जनरेटर चालू दिखाई देता है, लेकिन असल में उस समय जनरेटर बंद रहता है। उन्हें पता लगा कि जनरेटर से 400 लीटर डीजल चोरी किया गया है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने विनीत के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed