{"_id":"66e73eed73c20df1c20ed844","slug":"teams-to-stop-smuggling-of-liquor-and-drugs-dc-jind-news-c-199-1-jnd1001-123052-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब, नशे की तस्करी रोकें टीमें : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब, नशे की तस्करी रोकें टीमें : डीसी
Mon, 16 Sep 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए जिले के अधिकारी अवैध शराब, ड्रग्स की तस्करी व 50 हजार रुपये से अधिक नकद राशि की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखें।
उन्होंने कहा कि फ्लाइंग स्क्वाड टीमें व स्टेट सर्विलांस टीमें चुनाव खर्च पर कड़ी नजर रखें। इसके अलावा 50 हजार रुपये से अधिक की नकद राशि लेकर चलने लोगों पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि दस लाख रुपये से अधिक की नकद राशि लेकर चलने की जानकारी आयकर विभाग को दें। किसान कोशिश करें कि वे 50 हजार रुपये से अधिक की नकद राशि लेकर न चलें। अगर किसी को अधिक पैसे की जरूरत है, तो पैसे की निकासी के प्रमाणपत्र अपने साथ जरूर रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस विभाग के अधिकारी व एक्साइज टीमें संयुक्त रूप से आपसी तालमेल के साथ काम करें।