फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teachers' Trust working to make the earth green, will now sow 5 lakh seeds

Jind News: पृथ्वी को हरा-भरा करने में जुटा शिक्षक ट्रस्ट, अब 5 लाख बीज का करेंगे छिड़काव

Tue, 21 Apr 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Teachers' Trust working to make the earth green, will now sow 5 lakh seeds
फोटो 6ड्रोन की मदद से बीजों का छिड़काव करते ट्रस्ट के सदस्य व अन्य लोग।स्रोत: ट्रस्ट
नारनौल। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा और पृथ्वी को हरा भरा करने के लिए प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट समाज के लिए एक अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। इस वर्ष बारिश के सीजन में भी 5 लाख बीजों के छिड़काव की ट्रस्ट ने योजना बनाई है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 में बारिश के सीजन के दौरान ड्रोन तकनीक की मदद से लगभग 10 लाख बीजों का छिड़काव किया गया था। यह अभियान नारनौल, नूनी शेखपुरा, हमीदपुर बांध, सोहना की घाटी, खालड़ा की पहाड़ी तथा कृष्णावती नदी के आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया जहां पौधरोपण की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

यह अभियान सफल भी रहा। क्षेत्र के हरित आवरण को बढ़ाने के लिए कठिन, अछूते इलाकों में पहुंचकर देशी प्रजातियों के पौधे लगाने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए ड्रोन की पद्धति अपनाई थी। इसके अलावा परंपरागत तरीकों जैसे शीड बॉल, हाथों द्वारा बिखराव, ऊंचे स्थानों से गहरे क्षेत्र में बिखराव का माध्यम भी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट ने वर्ष 2026 के बारिश के मौसम में 5 लाख बीजों के छिड़काव का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही जिलेभर में वर्ष 2025 में 1100 पौधे लगाकर देखभाल भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed