फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teachers pledged to achieve the goals of the Nipun Bharat Mission.

Jind News: निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए शिक्षकों ने लिया संकल्प

Tue, 14 Jul 2026 07:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Jul 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Teachers pledged to achieve the goals of the Nipun Bharat Mission.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नरवाना खंड के उझाना क्लस्टर में सीपीआईयू की बैठक आयोजित की गई। बैठक का अवलोकन जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने किया। पिछले माह संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
राजेश वशिष्ठ ने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत प्रत्येक माह क्लस्टर स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों का उद्देश्य विद्यालयों में संचालित एफएलएन गतिविधियों का मूल्यांकन करना, शिक्षण संबंधी चुनौतियों की पहचान करना और उनके समाधान के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना है। उन्होंने कहा कि नियमित समीक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण से ही प्रत्येक बच्चे को भाषा और गणित की आधारभूत दक्षताओं में निपुण बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

बैठक में क्लस्टर मुखिया, एबीआरसी तथा प्राथमिक विद्यालयों के मुखियाओं ने अपने-अपने विद्यालयों की शैक्षणिक प्रगति, विद्यार्थियों के अधिगम स्तर, नवाचारों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। क्लस्टर हेड प्रतिनिधि अशोक शर्मा और प्रधानाचार्या सुमित्रा ने भी एफएलएन कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक ने लाड़ो लक्ष्मी योजना, निपुण हरियाणा पेरेंट्स ऐप के उपयोग, समय पर पाठ्यपुस्तक वितरण, नियमित विद्यालय भ्रमण, लर्निंग आउटकम के सतत मूल्यांकन तथा विद्यालयों में प्रिंट-रिच वातावरण विकसित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से गतिविधि आधारित शिक्षण अपनाने और अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी विद्यालय मुखियाओं और शिक्षकों ने आगामी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed