{"_id":"5fd4f63e8ebc3e3bb10e5cac","slug":"taxi-driver-living-in-a-consensual-relationship-with-chandigarh-girl-hangs-up-jind-news-rtk586103697","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की युवती के साथ सहमति संबंध में रह रहे टैक्सी चालक ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की युवती के साथ सहमति संबंध में रह रहे टैक्सी चालक ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
जींद। शहर के भूपेंद्र नगर में पिछले एक वर्ष से सहमति संबंध में रहने वाले बधाना निवासी राजेश ने शुक्त्रस्वार रात को घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप चंडीगढ़ निवासी युवती सोनिया, नंदगढ़ गांव के सरपंच हरिओम और गढ़वाली के विशाल पर लगाया। तीनों ने शुक्त्रस्वार रात को राजेश के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
गांव बधाना निवासी ईश्वर सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बड़े भाई 38 वर्षीय राजेश टैक्सी चालक का काम करता था। आठ साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी, उसके बाद राजेश गुरुग्राम में टैक्सी चालक का काम करने लगा। डेढ़ साल पहले उसके संपर्क में चंडीगढ़ निवासी सोनिया आ गई। इसके बाद राजेश ने जींद के भूपेंद्र नगर में मकान किराये पर लेकर सोनिया के साथ सहमति संबंध में रहने लगा। शनिवार सुबह उनको सूचना मिली कि राजेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह मौके पर पहुंचे तो आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्त्रस्वार रात को राजेश के पास गांव नंदगढ़ का सरपंच हरिओम और गांव गढ़वाली निवासी विशाल आए हुए थे। जहां पर किसी बात को बात को लेकर झगड़ा हो गया।
इस दौरान सोनिया ने सरपंच हरिओम व विशाल के साथ मिलकर राजेश की पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करके उसे छुड़वाया। उसके बाद सरपंच हरिओम व विशाल सोनिया को अपने साथ लेकर चले गए। उस समय राजेश भी घर से चला गया। शनिवार सुबह पता चला कि राजेश ने कमरे में पंखे पर चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके भाई ईश्वर ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों द्वारा मार-पिटाई से आहत होकर उसके भाई ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुधीर ने बताया कि शिकायत पर सोनिया, गांव नंदगढ़ के सरपंच हरिओम व गांव गढ़वाली निवासी विशाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।