{"_id":"664bb1ffa228ca00f3087a46","slug":"tanker-overturned-out-of-control-villagers-took-away-refined-oil-jind-news-c-199-1-jnd1001-117340-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अनियंत्रित होकर टैंकर पलटा, रिफाइंड भर ले गए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अनियंत्रित होकर टैंकर पलटा, रिफाइंड भर ले गए ग्रामीण
Tue, 21 May 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 21 May 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी05: जुलाना में सर्विस रोड पर पलटा तेल से भरा हुआ टैंकर। संवाद
जुलाना। जींद-रोहतक बाईपास पर करसोला रोड के नजदीक रविवार की रात में अनियंत्रित होकर रिफाइंड से भरा टैंकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
त्रिपुरा के धर्मनगर निवासी टैंकर चालक मानव विश्वास ने बताया कि वह 34 हजार लीटर रिफाइंड तेल भरकर कोलकाता से जालंधर जा रहा था। रविवार रात में जब वह जुलाना के करसोल रोड बाईपास पर पहुंचा तो टैंकर अनियंत्रि होकर सर्विस रोड के साथ बने नाले में जा गिरा। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मानव विश्वास को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया।
रिफाइंड भरने के लिए दौड़ लोग
रिफाइंड से भरा टैंकर पलटने की सूचना मिलने पर आसपास के गांव के बच्चे, महिलाएं और पुरुष तेल उठाने के लिए बाल्टी और पीपे लेकर दौड़ पड़े। चालक के मना करने पर भी लोग नहीं माने तो पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने लोगों को भगा दिया, मगर उनके जाने के बाद लोग फिर से तेल भरते नजर आए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल चालक को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में में भर्ती करवा दिया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। -राजकुमार, मंडी चौंकी इंजार्ज जुलाना।