फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tamanna, the daughter of Dhankhari, will compete in the Asian Games in Japan.

Jind News: जापान एशियन गेम्स में दौड़ेगी धनखड़ी की बेटी तमन्ना

Thu, 17 Sep 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tamanna, the daughter of Dhankhari, will compete in the Asian Games in Japan.
खिलाड़ी तमन्ना का फोटो।
उचाना। जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए उचाना क्षेत्र के धनखड़ी गांव की बेटी और एथलीट तमन्ना का चयन हुआ है। तमन्ना प्रतियोगिता में 4×100 मीटर और मिक्स रिले दौड़ में हिस्सा लेंगी। वह पिछले एक वर्ष से इंडिया कैंप में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

तमन्ना ने एथलेटिक्स में आने के बाद कड़ी मेहनत करते हुए अब तक कई प्रतियोगिताओं में दर्जनों पदक अपने नाम किए हैं। इससे पहले वह खो-खो खेलती थीं। उनके कोच सुरेंद्र क्रांति ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें एथलेटिक्स के लिए तैयार किया। कोच सुरेंद्र पिछले 16 वर्षों से तमन्ना को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

कोच सुरेंद्र क्रांति ने बताया कि तमन्ना 4×100 मीटर और मिक्स रिले में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने बताया कि विदेश में प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों के सामने खान-पान को लेकर परेशानी रहती हैं। भारतीय खिलाड़ी अपनी जरूरत के अनुसार लड्डू समेत अन्य खाद्य सामग्री साथ लेकर जाते हैं। तमन्ना भी अपने साथ जरूरत अनुसार आटा लेकर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच सुरेंद्र ने बताया कि इससे पहले उनकी ही एक खिलाड़ी सोनिया जर्मनी में प्रतियोगिता खेलने गई थीं। वह नॉनवेज नहीं खाती थीं और वहां अपेक्षित पोषण नहीं मिल पाने के कारण उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ था। इसी अनुभव को देखते हुए खिलाड़ियों के खान-पान का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि तमन्ना इस बार एथलेटिक्स में देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed