फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Talents Showcase Their Skills at the Nataraj Festival

Jind News: नटराज उत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर

Mon, 18 May 2026 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Talents Showcase Their Skills at the Nataraj Festival
18जेएनडी31: नटराज उत्सव कार्यक्रम में मौजूद निर्णायक टीम व दर्शक। स्रोत : आयोजक
जींद। सृष्टि फाउंडेशन की ओर से हिंदू कन्या कॉलेज में आयोजित नटराज उत्सव-2026 में बच्चों और युवाओं ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चार से 45 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए नृत्य कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेट्रो हॉस्पिटल के डॉ. सुरेंद्र चौधरी और डॉ. पूजा बंसल रहे।
संस्था के प्रधान सुनील गोयल व सचिव संजय सिंगला ने अतिथियों का स्वागत किया। सृष्टि फाउंडेशन के संयोजक डॉ. विवेक सिंगला ने बताया कि संस्था हर वर्ष नटराज उत्सव का आयोजन करती है ताकि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को मंच मिल सके और वे अपनी कला को निखार सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर केपी सिंह और आशीष भारद्वाज रहे, जबकि मंच संचालन डॉ. सीमा सिंगला और निशा सिंगला ने किया। प्रतियोगिता चार आयु वर्गों में आयोजित की गई जिसमें 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चार से आठ वर्ष वर्ग में सलोनी ने प्रथम व नितांश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नौ से 12 वर्ष वर्ग में गुंजन प्रथम और जेशु द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 से 16 वर्ष वर्ग में इशिका ने पहला तथा दिक्षु ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में कोमल प्रथम और परी द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक आयोजन से युवाओं में बढ़ता है आत्मविश्वास : केपी सिंह
प्रोजेक्ट डायरेक्टर केपी सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों और युवाओं को नशे और मोबाइल की लत जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित होती है। मौके पर आशीष भारद्वाज,संजय सिंगला, राहुल गर्ग, भारत भूषण गोयल, सुरेंद्र गर्ग, अनिल मंगला, सुनील गर्ग, राजेश गर्ग, अमित सिंगला, अमित बंसल, नितिन सिंगला, डॉक्टर सीमा सिंह, आदि मौजूद रहे।

18जेएनडी31: नटराज उत्सव कार्यक्रम में मौजूद निर्णायक टीम व दर्शक। स्रोत : आयोजक

18जेएनडी31: नटराज उत्सव कार्यक्रम में मौजूद निर्णायक टीम व दर्शक। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed