फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Take necessary steps to improve sex ratio in the district: Dr. Usha

जिले में लिंगानुपात में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाएं : डॉ. ऊषा

Thu, 27 Jun 2024 04:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Take necessary steps to improve sex ratio in the district: Dr. Usha
जींद। राज्यस्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की सलाहकार डॉ. उषा गुप्ता ने बुधवार शाम को सिविल सर्जन कार्यालय में स्वास्थ्य अधिकारियों संग बैठक की। इसमें महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि जिले में लिंगानुपात सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2018 से 2023 तक जिले का लिंगानुपात 900 से ऊपर रहा, लेकिन अब यह कम हो गया है। इसमें सुधार की काफी आवश्यकता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास को मिलकर काम करने की जरूरत है। इसके लिए हर महीने बैठक करनी चाहिए। महिलाओं को जागरूक करने तथा कन्या भ्रूणहत्या रोकने लिए कड़े कदम उठाने होंगे। ग्रामीण स्तर पर भी मासिक बैठक करने की जरूरत है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को अपने सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए पीएनडीटी व एमटीपी को लेकर छापेमारी को आगे बढ़ाना चाहिए। जो भी गर्भपात व लिंग जांच में संलिप्त हो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed