{"_id":"6500aefb95ec1e4a9b07ec34","slug":"take-care-of-cleanliness-in-the-office-divisional-commissioner-jind-news-c-199-1-jnd1001-5464-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार्यालय में रखें सफाई का ध्यान ः मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार्यालय में रखें सफाई का ध्यान ः मंडलायुक्त
Wed, 13 Sep 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हिसार मंडल की आयुक्त गीता भारती ने मंगलवार को डीसी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यालय में साफ-सफाई व रिकॉर्ड मेंटेन रखें। सफाई रखने से कार्यालय में समस्या लेकर आने वाले नागरिकों को भी अच्छा महसूस होता है।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जनसेवा की भावना से कार्य करें और आमजन की आने वाली शिकायतों को त्वरित आधार पर समाधान करना सुनिश्चित करें। डीसी कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि अपने कार्यालयों में सफाई की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी को ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से करने के साथ-साथ समय पर कार्यालय में आएं। शिकायत लेकर आने वाले शहर एवं गांवों से आने वाले प्रत्येक नागरिक से अच्छा व्यवहार कर कार्य के बारे में सही जानकारी प्रदान करें, ताकि उनके समय की बचत हो सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने कार्यालयों में अधीन कर्मचारियों के साथ भी अच्छा व्यवहार व तालमेल स्थापित करें ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। अधिकारी, कर्मचारियों सरकार की नवीनतम योजनाओं से भी अपने आप को अपडेट रखें। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी शिकायतकर्ता अपने कार्यों को लेकर आता है तो उस कार्य से संबंधित उसकी संतुष्टि करवाएं और जनसेवक बनकर कार्य करें। निरीक्षण के दौरान डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ एवं डीसी के निजी सचिव प्रवीन परूथी मौजूद थे।