{"_id":"69ad70f407dd07ecbd041263","slug":"swati-aryas-success-has-enhanced-the-prestige-of-the-region-a-land-of-talent-and-discovery-krishna-kumar-bedi-jind-news-c-199-1-jnd1010-149584-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा और खोज की धरती, स्वाति आर्य की सफलता से बढ़ा क्षेत्र का मान : कृष्ण कुमार बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा और खोज की धरती, स्वाति आर्य की सफलता से बढ़ा क्षेत्र का मान : कृष्ण कुमार बेदी
Mon, 09 Mar 2026 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी12: स्वाति आर्य को सम्मानित करते हुए मंत्री बेदी। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना प्रतिभा और खोज की धरती है। यहां के छात्रों ने हमेशा यूपीएससी और एचपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्वाति आर्य की सफलता इस शैक्षणिक परंपरा का एक और प्रेरणादायक उदाहरण है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार शाम नरवाना के हरि नगर स्थित दिलबाग शास्त्री के आवास पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 366वीं रैंक प्राप्त करने वाली स्वाति आर्य को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल प्रशासनिक भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने स्वाति आर्य के परिवारजनों को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी।
मंत्री ने कहा कि स्वाति आर्य की सफलता केवल उनके परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और नियमित अध्ययन के बल पर स्वाति आर्य ने यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की भागीदारी से देश और समाज के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वाति आर्य आने वाले समय में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी और समाज के लिए बेहतर कार्य करेंगी। वहीं स्वाति आर्य ने उन्हें आशीर्वाद देने के लिए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सिविल सेवा में चयन होना उनके लिए समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास है और वह पूरी लगन और गंभीरता के साथ जनसेवा करने का प्रयास करेंगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन सत्यप्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, सुशील शास्त्री, सुरेश पांचाल, सुशील नायक एडवोकेट, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक फकीरचंद, जसवीर नैन, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा मौजूद रहे।