{"_id":"60b130908ebc3e73df7a3f67","slug":"suspected-black-fungus-patient-found-in-narwana-family-took-agroha-medical-college-for-treatment-jind-news-rtk610488243","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना में मिला ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज, परिजन इलाज के लिए ले गए अग्रोह मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना में मिला ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज, परिजन इलाज के लिए ले गए अग्रोह मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
शहर में ब्लैक फंगस के लक्षण का एक मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। परिजन उपचार के लिए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले गए हैं।
धौला कुआं नरवाना निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति एक माह पहले कोरोना संक्रमित हुआ था। हालांकि उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अब उसे ब्लैक फंगस ने चपेट में ले लिया है। उसके दांत में दर्द होने लगा तो उसने निजी दंत चिकित्सक डॉ. रोबिन से इलाज करवाया। डॉ. रोबिन ने तुरंत नागरिक अस्पताल नरवाना के एसएमओ देवेंद्र बिंदलिस को सूचित किया। ब्लैक फंगस का पता लगते ही मरीज को परिजन अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले गए।
निजी अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ. रोबिन ने कहा कि मरीज में ब्लैक फंगस जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इसलिए नागरिक अस्पताल के एसएमओ को भी सूचना दे दी गई है। इस बात की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। क्योंकि नरवाना में इस तरह का यह पहला केस है। एसएमओ देवेंद्र बिंदलिस का कहना है कि निजी अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ. रोबिन से सूचना मिली है। इलाज के लिए परिजन उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले गए। मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण दिख रहे हैं, बाकी रिपोर्ट आने के बाद ही ब्लैक फंगस की पुष्टि की जा सकती है।