{"_id":"6714000c787a6d6c7000bd64","slug":"surabhi-pratham-of-christ-raja-convent-school-in-solo-dance-jind-news-c-199-1-jnd1001-124585-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एकल नृत्य में क्राइस्ट राजा कॉन्वेंट स्कूल की सुरभि प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एकल नृत्य में क्राइस्ट राजा कॉन्वेंट स्कूल की सुरभि प्रथम
Sun, 20 Oct 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
19जेएनडी34: बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद
जींद। बाल भवन में आयोजित जिलास्तरीय बाल प्रतियोगिता के पांचवें दिन शनिवार को बच्चों ने एकल नृत्य से उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
जिलास्तरीय बाल प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इसकी विशेष थीम एकल नृत्य रहा। अपनी पारंपरिक वेशभूषा में बच्चो ने कला का प्रदर्शन किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकीयत चहल ने बताया कि कार्यक्रम में 40 स्कूल के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम व सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना है।
उन्होंने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एकल नृत्य के लिए तीन से पांच मिनट व चार से छह मिनट कि समयावधि रखी गई। दोनों ग्रुप में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार के लिए टीमों का चयन किया गया। प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाली टीमों को डिविजन स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका जयवीर ढांडा, आराधना शर्मा, सुमिता आसरी, अनुराधा ने निभाई। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण परिषद जींद से कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार, कशिश सिंगला, विनोद कुमार, प्रदीप शर्मा व अभिषेक सैनी मौजूद थे।
यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
एकल नृत्य में क्राइस्ट राजा कॉन्वेंट स्कूल की सुरभि ने प्रथम, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पुरीमा ने द्वितीय, क्राइस्ट राजा कॉन्वेंट स्कूल की गार्गी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यदुवंशी स्कूल बीबीपुर की लावण्या व एसडी स्कूल नरवाना की भाविष ने सांत्वना पुरस्कार जीता। । संवाद