फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   suprime court, gest teacher,jind

अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे गेस्ट टीचर्स

Fri, 17 Jun 2016 12:28 AM IST
jind
jind Updated Fri, 17 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
suprime court, gest teacher,jind
नेहरू पार्क में राज्य स्तरीय बैठक में हिस्सा लेते हुए गेस्ट टीचर्स। - फोटो : bureau
स्कूलों से हटाए गए गेस्ट टीचर्स दोबारा नियुक्ति के लिए अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बृहस्पतिवार को गेस्ट टीचर्स की राज्य स्तरीय बैठक प्रधान राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में हुई। इस दौरान गेस्ट टीचर्स द्वारा एक टीम बनाई गई, जो सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ने के लिए वकीलों से संपर्क करेगी। प्रधान राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हाई कोर्ट में गलत आंकड़े पेश करके सरप्लस बताकर 3581 गेस्ट टीचर्स को हटा दिया। राजकीय स्कूलों में हजारों पोस्ट खाली होते हुए भी सरप्लस दिखाया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल 3581 गेस्ट टीचर्स को हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार 31 मार्च 2016 तक के लिए दोबारा स्कूलों में नियुक्ति दी गई थी।
विज्ञापन


नियुक्ति के दौरान गेस्ट टीचर्स से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया था कि उनकी नियुक्ति 2015-16 के शैक्षणिक सत्र के लिए की जा रही है। प्रधान शर्मा ने बताया कि नियुक्ति के समय यह आधार बनाया गया था कि नियमित टीचर्स की भर्ती होने तक गेस्ट टीचर्स को दोबारा नियुक्ति दी जा रही है, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो। 31 मार्च के बाद टीचर्स की कोई भर्ती नहीं हुई है। स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए टीचर्स नहीं हैं, जिस वजह से बच्चे लगातार सरकारी स्कूलों को छोड़कर निजी स्कूलों का रुख कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़ी सीटों को ही आधार बनाकर गेस्ट टीचर्स दोबारा नियुक्ति की मांग करेंगे। बैठक में प्रदेश भर से सभी जिला व ब्लॉक प्रधानों ने हिस्सा लिया और सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालने व आगे की कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर महासचिव कुलदीप, कोषाध्यक्ष अशोक, संगठन सचिव कृष्ण, विनोद कासनियां, आजाद सिंह, जगशीर, मनोज बैनीवाल, विकास, महेंद्र, देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed