{"_id":"69a9cff30468da77d802aa34","slug":"supporters-joined-inld-in-village-manoharpur-jind-news-c-199-1-jnd1010-149443-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गांव मनोहरपुर में इनेलो में शामिल हुए समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गांव मनोहरपुर में इनेलो में शामिल हुए समर्थक
Fri, 06 Mar 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी07: मनोहरपुर गांव में बैठक में मौजूद इनेलो कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। हरियाणा की राजनीति में इंडियन नेशनल लोकदल की पकड़ मजबूत होती दिख रही है। गांव मनोहरपुर में उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब गांव के सैकड़ों लोगों ने इनेलो में शामिल होने का ऐलान किया।
इसको लेकर गांव में बैठक आयोजित की गई जिसमें इनेलो के जिला अध्यक्ष विजेंद्र रेढू और हलका अध्यक्ष सुखविंदर उर्फ पप्पू रेढू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बताया कि वे इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला की स्पष्टवादिता से प्रभावित हैं। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के दौरान किसानों के हक में त्यागपत्र दिया, वह अटूट विश्वास को दर्शाता है।
पंजाब द्वारा हरियाणा के पानी को रोकने के प्रयास पर उनके कड़े रुख और बुजुर्गों के सम्मान भत्ते (पेंशन) को काटने के सरकारी षड्यंत्र के खिलाफ उनके तीखे संघर्ष ने जनता का दिल जीता है। ग्रामीणों के अनुसार, विधानसभा से लेकर सड़क तक केवल इनेलो ही असली विपक्ष की भूमिका निभा रही है। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे 2029 के विधानसभा चुनावों में तन-मन-धन से पार्टी के साथ खड़े होंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व सरपंच कृष्ण उर्फ बड़रा, कलीराम, जग्गू प्रधान, अतर पहलवान, जयपाल लंबरदार, प्रताप सिंह, जगदीश, अंकित रेढू, रमेश, बलबीर मास्टर, सोनू, चांदवीर जांगड़ा मौजूद रहे।