फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   supply van,dipo holder in jind

मेहरड़ा व लिजवाना खुर्द गांव के डिपो धारकों की डिपो सप्लाई निलंबित

Wed, 22 Jun 2016 12:39 AM IST
jind
jind Updated Wed, 22 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
दाल वितरण में गड़बड़ी के मामले में मेहरड़ा और लिजवाना खुर्द के डिपो धारकों पर गाज गिरी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग द्वारा मेहरड़ा गांव के सुखबीर और लिजवाना खुर्द गांव के सुभाष चंद्र डिपो धारकों की डिपो सप्लाई निलंबित कर दी गई है। दोनों डिपो धारकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों मेहरड़ा और लिजवाना खुर्द के ग्रामीणों ने डीसी विनय सिंह को डिपो धारकों द्वारा कम दाल दिए जाने की शिकायत दी थी। इसके बाद डीसी द्वारा पूरे मामले की जांच एसडीएम योगेश कुमार को सौंपी गई। जांच में दोनों डिपो धारकों को अनियमितता बरतने का दोषी पाया गया। इसको देखते हुए फिलहाल दोनों डिपो में सप्लाई निलंबित कर दी गई हैं। गौरतलब है कि जिले के सभी बीपीएल और एएवाई राशन कार्ड धारकों के लिए जनवरी माह से जून माह तक के लिए चना दाल का वितरण 15 किलोग्राम प्रति ऑनलाइन व सत्यापित बीपीएल/एएवाई को 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से वितरण किया जा रहा है। कुछ डिपो धारकों पर छह माह की दाल का पूरा वितरण नहीं करने के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों डिपो धारकों को दाल वितरण में अनियमितता बरतने का दोषी पाया गया है। इसलिए दोनों के डिपो धारकों की डिपो सप्लाई निलंबित कर दी गई है। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। यदि किसी पात्र राशन कार्ड धारक को चना दाल प्राप्त नहीं हुई है, तो वह संबंधित डिपो धारक से निर्धारित मात्रा में  दाल प्राप्त कर लें। सभी डिपो धारक चना दाल का वितरण एक-एक किलो के बंद पैकेट में ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार, डीएफएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed