{"_id":"68bdcbcdb0819abe9a0c55bc","slug":"super-shaker-machine-will-be-purchased-for-sewer-cleaning-at-a-cost-of-rs-244-crore-jind-news-c-199-1-sroh1009-140509-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीवर सफाई के लिए 2.44 करोड़ रुपये से खरीदी जाएगी सुपर शकर मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीवर सफाई के लिए 2.44 करोड़ रुपये से खरीदी जाएगी सुपर शकर मशीन
Sun, 07 Sep 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
07जेएनडी 02: सुपर शकर मशीन। फाइल फोटो
जींद। जनस्वास्थ्य विभाग ने 2.44 करोड़ रुपये की राशि से शहर की सीवर लाइन की सफाई के लिए सुपर शकर मशीन का टेंडर लगाया है जिसमें विभाग अब किसी प्राइवेट व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहेगा। इसके लिए 15 सितंबर को बिड लगेगी। इसके बाद शहर में सीवर लाइन बंद होने की समस्या से शहरवासियों को निजात मिलेगी।
जनस्वास्थ्य विभाग के पास अब तक सीवर लाइन की सफाई के लिए खुद की सुपर शकर मशीन नहीं थी। इसके चलते आए दिन विभाग को यह मशीन किराये पर लेकर सीवर लाइन की सफाई करवानी पड़ रही थी। इससे विभाग को मशीन के प्रतिदिन पांच हजार रुपये तक देने पड़ रहे थे।
शहर के अंदर 400 किलोमीटर सीवर लाइन होने के कारण किराये की मशीनों से एक बार सफाई करवाने में दो से तीन महीने लग जाते थे। अब सीवर लाइन की नियमित रूप से सफाई करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने अपनी मशीन खरीदने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
सड़कों पर भरता है सीवरेज का गंदा पानी
लंबे समय से सीवरेज की सफाई न होने पर निकासी व्यवस्था ठप हो जाती है। इससे सीवरेज का पानी सड़कों पर भर जाता है। गंदे पानी की बदबू और गंदगी से शहर को लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा
शहर की पॉश कालोनी अर्बन इस्टेट, शिव कालोनी, हाउसिंग बोर्ड, पटियाला चौक के साथ लगती आठ से 10 व शहर की आउटर कालोनियों में यह समस्या सबसे ज्यादा बनी हुई थी। अब इस मशीन के आने से सीवर बंद होने की समस्या का बेहतर समाधान होगा और लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
वर्जन
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पास अपनी सुपर सकर मशीन नहीं थी। इसके कारण शहर में सफाई करवाने में आए दिन परेशानी रहती थी। अब खुद की मशीन खरीदने के लिए टेंडर लगाया गया है। आगामी सप्ताह में यह मशीन खरीद ली जाएगी। इसके बाद शहर से सीवरेज बंद होने की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। -भानूप्रताप एक्सइन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जींद।