{"_id":"6abd5fade2472bfc9101a1de","slug":"rajiv-gandhi-college-wins-inter-college-kabaddi-championship-jind-news-c-199-1-sroh1006-161293-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजीव गांधी महाविद्यालय ने जीती इंटर कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजीव गांधी महाविद्यालय ने जीती इंटर कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप
विज्ञापन
फोटो 30जेएनडी31-इंटर कॉलेज कबड्डी नेशनल स्टाइल पुरुष वर्ग में चैंपियनशिप बनी आरजीएम उचाना की टी
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज नेशनल स्टाइल पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में मेजबान राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना की टीम ने यूटीडी जींद की टीम को 52-30 अंकों से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
फाइनल मुकाबले में राजीव गांधी महाविद्यालय की टीम ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए 52 अंक अर्जित किए जबकि यूटीडी जींद की टीम 30 अंक ही हासिल कर सकी। इस जीत के साथ राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना की टीम चैंपियन बनी।
समापन समारोह में बांगर शिक्षा समिति उचाना के प्रधान अशोक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगतवीर सहरावत ने की, जबकि खेल विभाग के निदेशक डॉ. नरेश देशवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि अशोक कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में अनुशासन, खेल भावना और आपसी मेल-जोल का विशेष महत्व है। खिलाड़ियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गए हैं बल्कि खिलाड़ी कबड्डी, एशियन गेम्स सहित विभिन्न खेलों में पदक जीतकर अपना उज्ज्वल करियर बना रहे हैं।
इस अवसर पर सीनियर लेक्चरर डॉ. राजेश श्योकंद, खेल विभागाध्यक्ष प्रवीण कुमार, डॉ. उपेश मलिक, हरिओम, प्रो. लाल सिंह, अनिल कुमार, डॉ. प्रीति, मोनिका, अंजलि, ऋतिका, डॉ. राजपाल ढांडा, सुरेंद्र सिंह, मनीराम तथा कोच रामपाल और कोच संदीप सहित अन्य उपस्थित रहे।