फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   4,764 quintals of PR paddy arrived at the mandi; 94 gate passes issued.

Jind News: मंडी में पहुंची 4764 क्विंटल पीआर धान, 94 गेट पास कटे

Thu, 01 Oct 2026 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
4,764 quintals of PR paddy arrived at the mandi; 94 gate passes issued.
फोटो 8 नरवाना। नईं अनाज मेला मंडी में पड़ी पीआर धान। संवाद
नरवाना। नरवाना नई अनाज मंडी में बुधवार तक 4764 क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है। अब तक कुल 94 गेट पास काटे गए हैं। वहीं गढ़ी की अनाज मंडी में भी 298 क्विंटल धान पहुंच चुकी है और अब तक छह गेट पास काटे गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम जगदीश चंद्र ने नरवाना नई अनाज मंडी का दौरा कर धान की आवक को लेकर मार्केट कमेटी की ओर से की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सबसे पहले उन्होंने मार्केट कमेटी कार्यालय में सचिव रोशन लाल से मुलाकात कर मंडी में की गई तैयारियों और धान की आवक की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने स्वयं मंडी परिसर का निरीक्षण किया और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को देखा।
विज्ञापन

एसडीएम ने मार्केट कमेटी सचिव को सख्त निर्देश दिए कि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों की फसल की मंडी में सुचारु रूप से आवक हो और बिक्री के बाद उन्हें आसानी से वापस जाने की सुविधा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फसल की आवक से लेकर खरीद और बिक्री तक किसी भी स्तर पर किसानों को परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने मंडी में पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और सफाई व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि मंडी का समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।


धान सुखाकर ही मंडी में लाएं किसान : एसडीएम
एसडीएम ने कहा कि किसानों से अपील की कि वे अपनी धान की फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं ताकि उनकी फसल की बिक्री जल्द हो सके और उन्हें मंडी में अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मंडी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। मंडी प्रशासन को जो भी कार्य लंबित हैं, उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

फोटो 8 नरवाना। नईं अनाज मेला मंडी में पड़ी पीआर धान। संवाद

फोटो 8 नरवाना। नईं अनाज मेला मंडी में पड़ी पीआर धान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed