फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sunshine and shade prevailed throughout the day, people shivered

Jind News: दिनभर धूप-छांव का चला दाैर, ठिठुरे लोग

Wed, 25 Dec 2024 07:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 25 Dec 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Sunshine and shade prevailed throughout the day, people shivered
24जेएनडी34: बाारिश के बाद खिली गेहूं की फसल। संवाद
जींद। जिले में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर के चलते मंगलवार को दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। बादलों तथा सूर्य के बीच कभी धूप तो कभी छांव दिखाई दी। अधिकतम तापमान में कुछ इजाफा हुआ लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तरी-पश्चिमी हवा के झोंकों से ठिठुरन का अहसास लगातार होता रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 72 प्रतिशत तथा हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा। वीरवार को मौसम फिर से करवट लेगा। इसके चलते फिर से बूंदाबादी की संभावना है। रबी फसल की बिजाई के बाद से दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह में किसानों को कुछ राहत मिली है। सूखी ठंड से किसान बेहाल थे। लगातार पाला पड़ने का खतरा भी मंडरा रहा था। अच्छी बारिश की दरकार किसानों को थी। बूंदाबांदी ने भी काफी राहत किसानों को दी है। सोमवार को जीद में 1.2 एमएम, नरवाना में चार एमएम, सफीदों में दो एमएम, उचाना में तीन एमएम, अलेवा में एक एमएम बारिश दर्ज की गई। जुलाना तथा पिल्लूखेड़ा में मंगलवार को बूंदाबांदी हुई। मौसम में आए बदलाव से फसलों व सब्जियों को फायदा होगा।
विज्ञापन


बूंदाबांदी से फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। अब अगले दो दिन धुंध का असर भी देखने को मिलेगा। 26 को फिर से मौसम करवट लेगा। कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी तथा हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- डाॅ. राजेश मौसम वैज्ञानिक

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed