फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   suneel relative candel march

सुनील के शव का सातवें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों ने निकाला कैंडल मार्च

Sat, 18 Sep 2021 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
suneel relative candel march
एक सप्ताह पहले गोहाना रोड पर सड़क से बेसहारा पशु पकड़ते समय बाइक की चपेट में आने से मौत होने पर राम कालोनी निवासी सुनील के शव का शनिवार को सातवें दिन भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका। परिजन व अन्य संगठन सुनील के परिजनों का 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता व उसकी पत्नी को नौकरी की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे कैंडल मार्च निकाला। हालांकि प्रशासन ने शनिवार को भी परिजनों से बातचीत करके शव को उठाने का अनुरोध किया, लेकिन यह लोग सुनील की पत्नी ज्योति को डीसी रेट पर पार्ट-2 के तहत नौकरी व 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने कहा कि अगर 24 घंटे में समाधान नहीं होता है तो आंदोलन में बड़ा फैसला लिया जाएगा। 11 सितंबर की रात को गोवंश पकड़ने के दौरान बाइक की टक्कर से सुनील की मौत हो गई थी। इसको लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। वहीं अनुसूचित जाति-ए महापंचायत के अध्यक्ष देवीदास वाल्मीकि ने कहा कि प्रशासन उन्हें दबाना चाहता है, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed