फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sun ineffective due to cold winds, people kept chilling

Jind News: सर्द हवाओं से धूप बेअसर, ठिठुरते रहे लोग

Sat, 24 Dec 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sun ineffective due to cold winds, people kept chilling
कम दृश्यता के बीच गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : Jind
जींद। जिले में कड़ाके की ठंड जारी है। उत्तर से दक्षिण की तरफ चल रही सर्द हवा के चलते शनिवार को दिनभर कंपकंपी छूटती रही। सुबह नौ बजे तक कोहरे का असर रहा और दृश्यता पांच मीटर रही। आर्द्रता 54 प्रतिशत जबकि हवा की गति दस किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। इसकी वजह से दोपहर में हुई धूप भी बेअसर रही।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट आएगी। पिछले पांच दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हलका धुंध तथा कोहरा भी देखने को मिल रहा है। इसके साथ तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है। शनिवार को दिन का आगाज कड़ाके की ठंड तथा हलके धुंध के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ धूप खिल उठी लेकिन हवा की गति तेज बनी रही। इसके कारण दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। ठंड को गेहूं तथा सरसों की फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। ठंड से गेहूं व सरसों का फुटाव अच्छा होता है और विकास भी अच्छा होता है। सूखी ठंड होने के चलते सब्जी की फसलों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

खेतों की निगरानी करें किसान
ज्यादा प्रभाव बेल वाली सब्जियों पर पड़ रहा है। सब्जियों का उत्पादन भी प्रभावित होने लगा है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेतों में निगरानी करने की सलाह दी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम सरसों में सफेद रतुए के अनुकूल हो गया है। कड़ाके की ठंड से गेहूं में भी पीलापन हो सकता है। तीसरा-चौथा पत्ता पीला दिखाई देने पर गेहूं में जिंक तथा यूरिया का स्प्रे करें। शाम के समय खेतों में हलकी सिंचाई करें ताकि ठंड से फसलें प्रभावित न हों। पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि आगामी समय में तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच बना रहेगा। न्यूनतम तापमान पांच से आठ डिग्री के बीच बना रहेगा। हवा की गति तेज होने के चलते शीत लहर को भी नकारा नहीं जा सकता है। उन्होंने किसानों को खेतों की निगरानी रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
एक सप्ताह का मौसम
दिन अधिकतम न्यूनतम तापमान
शनिवार 17 04
शुक्रवार 18 05
वीरवार 19 05
बुधवार 21 07
मंगलवार 21 07
सोमवार 22 07
रविवार 22 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed