फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sumit won gold medal in pro boxing in Thailand

Jind News: सुमित ने थाईलैंड में प्रो बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 07 Oct 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 07 Oct 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sumit won gold medal in pro boxing in Thailand
06जेएनडी21: सुमित सहारण को विजेता घो​षित करते हुए। स्रोत स्वयं
जींद। जुलानी गांव के बॉक्सर सुमित सहारण ने 15 से 29 सितंबर तक थाईलैंड में हुई प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

सुमित का फाइनल मुकाबला थाईलैंड के थानारक नुंडी के साथ था। इसमें नाकआउट मैच में सुमित को जीत मिली। सुमित सहारण के कोच रोशन ने बताया कि थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत, इरान, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, पाकिस्तान, कंबोडिया, मलेशिया, बांग्लादेश, मारिशस, रूस, फिजी, श्रीलंका, कोरिया ने भाग लिया। भारत के 3 बॉक्सर जुलानी के सुमित सहारण, कुरुक्षेत्र के सागर, दिल्ली से उर्वशी शामिल हुए। सुमित ने बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन किया और थाईलैंड के बॉक्सर थानारक नुंडी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आशीष अहलावत ने बताया कि सुमित ने स्कूलस्तर से ही बॉक्सिंग का अभ्यास शुरू कर दिया था। इसके बाद जींद बॉक्सिंग क्लब में अभ्यास किया। इस दौरान प्रो बॉक्सिंग में उसने कई मुकाबले जीते हैं। सुमित ने जीत प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया है।

06जेएनडी21: सुमित सहारण को विजेता घोषित करते हुए। स्रोत स्वयं

06जेएनडी21: सुमित सहारण को विजेता घोषित करते हुए। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed