{"_id":"695c099282a99993780fa3dd","slug":"suggestion-boxes-installed-in-all-wards-of-the-civil-hospital-jind-news-c-199-1-sroh1009-146528-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल के सभी वार्डों में लगाई सुझाव पेटिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल के सभी वार्डों में लगाई सुझाव पेटिकाएं
Tue, 06 Jan 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी29: नागरिक अस्पताल के आर्थो वार्ड के बाहर लगाया गया सुझाव बॉक्स। संवाद
- फोटो : credit
जींद। नागरिक अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। अस्पताल प्रशासन ने सभी वार्डों में सुझाव पेटिकाएं (सुझाव बॉक्स) स्थापित कर दी हैं। इसके माध्यम से अब वार्ड में भर्ती मरीज और तीमारदार दिक्कतों, शिकायतों और सुझावों को लिखित रूप में दर्ज कर सकेंगे।
अक्सर मरीजों को इलाज, दवाइयों, जांच, सफाई, स्टाफ व्यवहार या अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याएं होती हैं, लेकिन वह सीधे शिकायत करने में असहज महसूस करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था शुरू की गई है ताकि बिना किसी दबाव के हर मरीज अपनी बात रख सकें।
सुझाव पेटिकाओं के साथ पर्ची और पैन भी टांगे गए हैं, जिससे पढ़े-लिखे ही नहीं बल्कि सामान्य मरीज भी आसानी से अपनी शिकायत या सुझाव लिख सकें। इन सुझाव पेटिकाओं में डाली गई पर्चियों को नियमित अंतराल पर खोला जाएगा और अस्पताल प्रबंधन द्वारा उनका अवलोकन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्राप्त शिकायतों और सुझावों के आधार पर संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि कमियों को दूर किया जा सके। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
अस्पताल की छवि में सकारात्मक बदलाव लाने की तैयारी
नागरिक अस्पताल में रेनोवेशन और सुविधाओं के विस्तार के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में मरीजों से सीधा फीडबैक मिलना बेहद जरूरी है ताकि जमीनी स्तर पर वास्तविक समस्याओं की पहचान हो सके। सुझाव पेटिकाओं के माध्यम से मरीज यह भी बता सकेंगे कि उन्हें किन सुविधाओं की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस हो रही है। लोगों का मानना है कि यदि शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई होती है, तो अस्पताल की छवि में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
मरीजों से अपील है कि वह इस व्यवस्था का सही उपयोग करें और अपनी समस्याएं या सुझाव स्पष्ट शब्दों में लिखें। उम्मीद जताई जा रही है कि सुझाव पेटिकाओं के माध्यम से मिलने वाले फीडबैक से नागरिक अस्पताल की सेवाएं और अधिक बेहतर होंगी और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
- डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद