फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sudhir Rathi's body was cremated in his ancestral village.

Jind News: सुधीर राठी के शव का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 16 Dec 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sudhir Rathi's body was cremated in his ancestral village.
16जेएनडी14-सुधीर राठी।
डंकी के रास्ते अमेरिका गया था सुधीर, 23 नवंबर को बीमारी के कारण हो गई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। साहनपुर गांव के सुधीर राठी के शव का मंगलवार को उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को 22 दिन के बाद अमेरिका से उसका शव गांव पहुंचा तो मातम पसर गया। काफी तादाद में लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया।
32 वर्षीय सुधीर राठी घर का इकलौते बेटा और तीन बहनों के भाई था। वह ढाई साल पहले डेढ़ एकड़ जमीन को बेचकर डंकी के रास्ते अमेरिका गया था। अक्तूबर माह में वह बीमार हो गया। करीब डेढ़ माह से अस्पताल में वेंटिलेटर पर था। 23 नवंबर को उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर समाजसेवी नारनौंद निवासी रणबीर लोहान 28 नवंबर को गांव साहनपुर पहुंचे थे, जिन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा था कि सुधीर का पार्थिव शरीर उनके घर साहनपुर में लाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद उन्होंने अपने प्रयास से वहां पर बसे भारतीय मूल के समाजसेवियों से संपर्क किया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सोमवार को सुधीर राठी शव का गांव पहुंचा।

16जेएनडी14-सुधीर राठी।

16जेएनडी14-सुधीर राठी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed