फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sudesh Sharma got 12th rank in NET exam

Jind News: सुदेश शर्मा ने नेट की परीक्षा में प्राप्त किया 12वां रैंक

Sat, 03 May 2025 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sudesh Sharma got 12th rank in NET exam
02जेएनडी18: सुदेश शर्मा ।
जुलाना। जुलाना निवासी सुदेश शर्मा ने नेट की परीक्षा में 12वां रैंक प्राप्त किया है। सुदेश शर्मा जुलाना कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी एवं जींद रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पूर्व डिपो प्रधान पंडित बिरखा राम शर्मा की पुत्रवधु है। उन्होंने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिचर्स नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट, सीएसआईआर नेट की परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में भौतिक विज्ञान संकाय में 99.31 प्रतिशत अंक लेकर ऑल इंडिया में 12वां रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन

पंडित बिरखाराम शर्मा ने बताया कि सीएसआईआर की तरफ से एक मई को ही यह रेकिंग रिजल्ट घोषित किया गया है। सुदेश अब सहायक प्रोफेसर भौतिक विज्ञान एवं पीएचडी के लिए क्वालीफाई हो गई हैं। इससे पहले सुदेश शर्मा एमएससी मैथ, एमएससी फिजिक्स, बीएड व सीटेट की परीक्षा भी उर्तीण कर चुकी हैं। सुदेश ने सभी शैक्षणिक डिग्रियां शादी के बाद अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रखते हुए प्राप्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed