{"_id":"61cf344879411d0f163023f6","slug":"suction-machine-reached-for-icu-to-be-built-in-civil-hospital-jind-news-rtk6344255128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में बनने वाले आईसीयू के लिए पहुंची सक्शन मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में बनने वाले आईसीयू के लिए पहुंची सक्शन मशीन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पहुंची सक्शन मशीन।
- फोटो : Jind
नागरिक अस्पताल में आईसीयू जल्द बनकर तैयार होगा। शुक्रवार को आईसीयू में लगने वाली सक्शन मशीन नागरिक अस्पताल पहुंच गई। जल्द ही यह मशीन नागरिक अस्पताल में आईसीयू के नीचे एक कमरे में लगाई जाएगी। यह मशीन मरीज की थमी हुई सांसों को वापस लाने का काम करती है।
ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जनवरी महीने के पहले सप्ताह में ही आईसीयू को शुरू करना चाहता है। इस आईसीयू में दस बेड लगाए जाएंगे। इनमें गंभीर मरीजों को रखा जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण नागरिक अस्पताल में आईसीयू नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों की जान बचाने में काफी दिक्कतें आती हैं। गंभीर मरीजों को पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। दूसरी लहर के दौरान पीजीआई रोहतक ने भी मरीजों को लेने से इंकार कर दिया था। अब तीसरी लहर के आने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग आईसीयू शुरू करना चाहता है। इसके लिए शुक्रवार को अस्पताल में सक्शन मशीन पहुंच गई है।
इस काम आती है सक्शन मशीन
सक्शन मशीन का उपयोग मरीज की थमी हुई सांस को वापस लाने में होता है इसलिए यह बेहद महत्वपूर्ण उपकरण है जो कि हर अस्पताल में होता है। आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर में इस मशीन का प्रयोग किया जाता है। इस मशीन का उपयोग मरीज की सांस की नली में खून, लार, बलगम और उल्टी जैसे पदार्थों को बाहर निकालने में होता है। इसके अलावा सर्जरी के दौरान शरीर के ऑपरेशन वाले हिस्से से खून को हटाने में भी इस मशीन का प्रयोग किया जाता है। सांस लेने में होने वाली तकलीफ को इस मशीन से दूर किया जाता है।
विज्ञापन
नए वर्ष के पहले सप्ताह में ही आईसीयू शुरू करने की योजना है। शुक्रवार को सक्शन मशीन पहुंच गई है। जल्द ही बेड लगाकर आईसीयू में वेंटिलेटर लगाए जाएंगे। इसके बाद आईसीयू शुरू हो जाएगा।
-डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ।