फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Success of players results of many years of hard work: VC

खिलाड़ियों की सफलता कई सालों के परिश्रम का परिणाम

Mon, 28 Dec 2020 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Success of players results of many years of hard work: VC
विवि में सुरक्षा के लिहाज से बंद किया गया ऑडिटोरियम की ओर जाने वाला रास्ता। - फोटो : Jind
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विवि (सीआरएसयू) में सोमवार को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भीम अवॉर्डी व अन्य खिलाड़ियोंको नकद राशि दी गई। विवि के कुलपति प्रो. आरबी सोलंकी ने कहा कि खिलाड़ी जब जीतते हैं तो दूसरे लोगों को सिर्फ यह उसी क्षम की जीत लगती है, लेकिन इसके पीछे कई वर्षों का परिश्रम होता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय खेल परिषद की ओर से आयोजित वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष 2018 से लेकर 2020 तक के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए गए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के विद्यार्थियों में क्षमताओं की कमी नहीं है अगर उनको प्रोत्साहित किया जाए तो वह कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती हरियाणा एवं हिमाचल के संगठन मंत्री उमेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि शिकरत की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी का मकसद केवल मेडल प्राप्त करना या नौकरी प्राप्त करना नहीं होना चाहिए। अध्यात्म, सामाजिक ,सांस्कृतिक परंपराओं को केंद्र में रखकर मेहनत करें। समारोह में करीब 25 लाख रुपये की राशि खिलाड़ियों के खातों में डाली गई। इस दौरान विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा भीम अवॉर्डी गुरमेल कौर, रितु और विश्वविद्यालय को पहला मेडल दिलवाने वाली खिलाड़ी कविता को भी सम्मानित किया। इस मौके पर खेल परिषद की अध्यक्ष पूनम शर्मा, प्रो. एसके सिंहा, डॉ. आनंद कुमार, खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल, राजकीय कॉलेज की प्राचार्य शीला दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

लगातार बना रहा विरोध का डर
प्रदेश भर में सत्तापक्ष के विधायकों व मंत्रियों का विरोध हो रहा है। ऐसे में इस कार्यक्रम पर भी विरोध डर बना रहा। पहले कार्यक्रम के लिए खेल मंत्री संदीप सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया, लेकिन कुछ दिन पहले ही उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। इसके बाद जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को मुख्य अतिथि बनाया गया, लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। प्रशासन के पास विरोध की सूचना थी। इसके कारण ऑडिटोरियम तक पहुंचे का एक ही रास्ता खुला रखा गया। हालांकि विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के निजी सहायक मोहित शर्मा के अनुसार रविवार को ही विवि को बता दिया गया था कि मुख्यमंत्री ने बुला लिया गया है। ऐसे में विधायक कार्यक्रम में नहीं जा सके।

सम्मान प्राप्त करतीं अर्जुन अवॉर्डी गुरमेल कौर।

सम्मान प्राप्त करतीं अर्जुन अवॉर्डी गुरमेल कौर। - फोटो : Jind

सम्मान प्राप्त करने के बाद खुशी मनाते विवि की खिलाड़ी। अमर उजाला

सम्मान प्राप्त करने के बाद खुशी मनाते विवि की खिलाड़ी। अमर उजाला- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed