{"_id":"6a7e0d0a85c4a0ad280d1759","slug":"students-will-be-evaluated-on-the-basis-of-competencies-of-nipun-haryana-mission-and-classroom-readiness-programme-jind-news-c-199-1-sroh1009-158430-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: निपुण हरियाणा मिशन और कक्षा तत्परता कार्यक्रम की दक्षताओं के आधार पर होगा विद्यार्थियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: निपुण हरियाणा मिशन और कक्षा तत्परता कार्यक्रम की दक्षताओं के आधार पर होगा विद्यार्थियों का मूल्यांकन
विज्ञापन
जींद। जिले के सरकारी स्कूलों में बालवाटिका-3 से कक्षा चौथी तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता का आकलन करने के लिए सावधिक आकलन-1 का आयोजन 18 से 21 अगस्त तक किया जाएगा। आकलन निपुण हरियाणा मिशन और कक्षा तत्परता कार्यक्रम (सीआरपी) की दक्षताओं को ध्यान में रखकर कराया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 अगस्त को बालवाटिका-3 का आकलन, कक्षा पहली और दूसरी में अंग्रेजी तथा कक्षा चौथी में हिंदी लिखित परीक्षा होगी। 19 अगस्त को बालवाटिका-3 का आकलन, कक्षा दूसरी व तीसरी में गणित और कक्षा चौथी में हिंदी मौखिक परीक्षा होगी। 20 अगस्त को कक्षा पहली में गणित, दूसरी में हिंदी, तीसरी में अंग्रेजी और चौथी में गणित का आकलन होगा।
21 अगस्त को कक्षा पहली में हिंदी, तीसरी में हिंदी और चौथी में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। बालवाटिका-3 से कक्षा चौथी तक अंग्रेजी, हिंदी और गणित विषयों में मौखिक परीक्षा सीआरपी की दक्षताओं के आधार पर होगी।
विज्ञापन
इसमें विद्यार्थियों के सुनने, बोलने और पढ़ने के कौशल का परीक्षण किया जाएगा। कक्षा तीसरी की हिंदी का ओआरएफ असेसमेंट निपुण हरियाणा टीचर ऐप के अलग मॉड्यूल के माध्यम से लिया जाएगा। कक्षा चौथी में लिखित और मौखिक परीक्षा अलग-अलग दिनों में होगी।
बॉक्स
परीक्षा से पहले निपुण हरियाणा टीचर ऐप के कंटेंट रिपोजिटरी में उपलब्ध शिक्षक मार्गदर्शिका और अभ्यास प्रश्नों से विद्यार्थियों को अभ्यास करवाएं। परीक्षा का पैटर्न भी अभ्यास प्रश्न-पत्रों के अनुरूप रखा जाएगा। सामान्य विद्यालय सुबह नौ से 11 बजे तक और दोपहर पाली के विद्यालय दोपहर एक से तीन बजे तक परीक्षा देंगे। आकलन से विद्यार्थियों की भाषा व गणित की बुनियादी दक्षताओं की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। - राजेश वशिष्ठ जिला समन्वयक एफएलएन