{"_id":"6894f30f050d6b742508be54","slug":"students-will-be-able-to-take-admission-till-august-12-with-late-fee-jind-news-c-199-1-jnd1002-138967-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लेट फीस के साथ 12 अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लेट फीस के साथ 12 अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी
Fri, 08 Aug 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
07जेएनडी11-राजकीय पीजी कॉलेज में दाखिले से संबंधित जानकारी लेने पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
जींद। पीजी कोर्स में पहली मेरिट लिस्ट के बाद खाली सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले हो रहे हैं। 12 अगस्त तक विद्यार्थी 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद भी अगर सीट खाली बच जाती हैं तो उसके लिए 13 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग चलेगी जिसमें पहले वाले 100 रुपये और हर रोज 100 रुपये लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
शहर के राजकीय महिला कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज, हिंदू कॉलेज और सफीदों के राजकीय कॉलेज में पीजी के कोर्स हैं। पीजी कोर्स में दाखिले को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 31 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी, जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आया था, उनके पास एक अगस्त से लेकर चार अगस्त तक फीस जमा करवाने का समय था।
पहली मेरिट लिस्ट के बाद खाली बची सीटों पर पांच अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले शुरू हो चुके हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा छह अगस्त को दोबारा से पोर्टल खोला गया है जिसमें विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन या विषय में बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं। छह अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस भर कर विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि कॉलेज में खाली बची सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग हो रही है। कॉलेज में अभी भी 130 सीट विभिन्न संकायों में खाली बची हुई हैं। जो विद्यार्थी दाखिला लेने का इच्छुक हैं वह कॉलेज में दस्तावेजों के साथ पहुंचकर फिजिकल काउंसिलिंग में भाग लें और फीस भर कर दाखिला सुनिश्चित करें।
बॉक्स
राजकीय पीजी कॉलेज में विभिन्न संकायों में अब तक हुए दाखिले
संकाय-कुल सीट-दाखिला लेने वाले विद्यार्थी
पीजीडीसीए-60-30
एमएससी गणित-40-19
एमकॉम-60-22
एमए हिंदी-40-35
एमए अंग्रेजी -40-27
एमए अर्थशास्त्र -40-21
कुल-280-150