फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students were warned about cyber fraud and advised not to click on unknown links

Jind News: विद्यार्थियों को साइबर ठगी के बारे में चेताया, अनजान लिंक पर क्लिक न करने की दी सलाह

Thu, 07 Aug 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 07 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Students were warned about cyber fraud and advised not to click on unknown links
06जेएनडी03: पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में साइबर ठगी को लेकर किए सवाल का जवाब देने पर विद्या​र्
जींद। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से बुधवार को अशरफगढ़ गांव स्थित वुड स्टॉक पब्लिक स्कूल में असिस्टेंट डायरेक्टर आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर हेडक्वार्टर डीएसपी संदीप सिंह ने शिरकत कर विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने व नशा नहीं करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान साइबर ठगी के बारे में बच्चों से सवाल जवाब भी किए।
विज्ञापन

डीएसपी संदीप सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि मोबाइल आज के समय में बड़ा खतरा बना हुआ है। साइबर ठग हर दिन लोगों को अपना शिकार बनाकर कराेड़ों रुपये की ठगी कर रहे हैं। इसको रोकने का एक मात्र रास्ता जागरूकता है। अगर कार्यक्रम में मौजूद 300 बच्चे अपने घर या आसपास के चार लोगों को जाकर अमर उजाला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में साइबर ठगी रोकने के बारे में जागरूक करेंगे तो इससे बदलाव आएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, घर बैठे रुपये कमाने के विज्ञापनों के झांसे में न आए, कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने जैसी बातों पर यकीन नहीं करें।
विज्ञापन

साइबर सैल से प्रदीप ने बच्चों को मोबाइल एप के माध्यम से होने वाली ठगी के बारे में चेताया। उन्होंने बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम पर कई तरह के लुभावने ऑफर देकर लोगों को ठगा जा रहा है। इनके बचने के लिए जागरूकता ही हथियार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे से होने वाले नुकसान के बारे में किया जागरूक
नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज एसआई नरेश ढांडा ने युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत में फंसकर युवा अब चोरी से लेकर हर बड़े अपराध में शामिल पाए जाते हैं। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि अगर दुकान के बाहर कहीं पर कोई नशा या स्कूल के दायरे में बेच रहा है तो उसकी सूचना भी पुलिस को अवश्य दें।

ट्रैफिक नियमों के बारे में किया जागरूक
इसमें विद्यार्थियों को बताया कि 18 साल से कम आयु वाले युवा वाहन न चलाए। जब भी ड्राइव करें तो यातायात नियमों के सभी सांकेतिकों का पालने करें। इस दौरान कोई भी घटना घटित हो जाती है तो इसमें युवाओं के माता-पिता आरोपी होंगे।

06जेएनडी03: पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में साइबर ठगी को लेकर किए सवाल का जवाब देने पर विद्यार्

06जेएनडी03: पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में साइबर ठगी को लेकर किए सवाल का जवाब देने पर विद्यार्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed