फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students were told about the advantages and disadvantages of AI

Jind News: विद्यार्थियों को एआई के लाभ और नुकसान के बारे में बताया

Thu, 29 Aug 2024 04:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 29 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Students were told about the advantages and disadvantages of AI
2८जेएनडी03: प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी व अन्
जींद। जिलास्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिफेंस कॉलोनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (एआई) विषय पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. रणधीर लोहान की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन केमिस्ट्री प्रवक्ता सविता लाठर ने किया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने शिरकत कर विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अब प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिा में भाग लेंगे।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में खंड स्तर पर प्रथम व द्वितीय आने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस दौरान विद्यार्थियों को एआई के लाभ और नुकसान के बारे में बताया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सिद्धार्थ इंडस पब्लिक स्कू ल जींद, द्वितीय स्थान पर आयुष वर्मा राजकीय मॉडल संस्कृ ति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिफेंस कॉलोनी जींद तथा तृतीय स्थान पर अवनी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना रहे। विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र खटकड़ ने विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों, विद्यार्थियों का स्वागत किया। डॉ. वजीर दलाल ने विद्यार्थियों को एआई के बारे मेंजानकारी दी। इस अवसर पर यशवीर रेढू, बलजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed