{"_id":"697facd13249889bd207a1cf","slug":"students-were-encouraged-to-stay-away-from-drugs-jind-news-c-199-1-sroh1009-147863-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन
02जेएनडी33: हवन में आहुति डालते हुए मुख्यातिथि। स्रोत : आयोजक
जींद। डीएवी स्कूल की ओर से चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में नो नशा अभियान कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता संदेश दिया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि हरियाणा के सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कहा कि यह अभियान हरियाणा के मुख्यमंत्री के नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी की सराहना करते हुए कहा कि वह केवल एक शिक्षाविद ही नहीं बल्कि एक समर्पित समाज सुधारक भी हैं।
शिक्षा, साहित्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है। उनकी लगन और निष्ठा को देखते हुए हरियाणा सरकार ने उन्हें साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का निदेशक नियुक्त किया है जहां उनका कार्य प्रशंसनीय रहा है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामपाल सैनी ने घोषणा की कि विश्वविद्यालय स्तर पर यज्ञ के माध्यम से संकल्प कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डीएवी संस्था ने समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य किया है जिसमें डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
यज्ञ को पवित्र कर्म बताते हुए कहा कि यह प्रत्येक प्रकार के प्रदूषण को दूर करने का एक सार्थक प्रयास है। यज्ञ से वातावरण और विचारों की शुद्धि होती है और यह शरीर को बीमारियों से बचाने में भी सहायक है। डीएवी की ओर से आयोजित 100 कुंडीय यज्ञ की सराहना करते की। मौके पर विनोद सैनी, बलवान लोहान, राम नारायण आर्य मौजूद रहे।