फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students took out voter awareness rally

Jind News: विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

Wed, 18 Sep 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 18 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Students took out voter awareness rally
17जेएनडी10: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकालते बच्चे। संवाद
जींद। स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को सीआरएसयू के कुलपति कर्नल डाॅ. रणपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो स्लोगन लिखी तख्ती हाथों में लेकर शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। डाॅ. रणपाल सिंह ने कहा कि निर्भीक होकर मतदान करें और भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। कुलपति ने कहा कि हर मतदाता वोट जरूर डालें। उन्होंने कहा कि जैसा उत्साह और अनुशासन आज दिख रहा है वैसा ही मतदान के दिन भी दिखना चाहिए।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि स्लोगन, प्रभातफेरी, पेंटिंग प्रतियोगिता सहित कई गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने आसपास व आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करें, ताकि लोकतंत्र को और अधिक मजबूत किया जा सके। इस दौरान स्वीप सहायक नोडल अधिकारी ख्याली राम, एनसीसी अधिकारी सुमन पूनिया और इतिहास विभाग से जगपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र में व्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार मत देना : सुनीता नैन

उचाना। स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडीसी विवेक आर्य के मार्गदर्शन में मंगलवार को गांव मंगलपुर व बड़ौदा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली की अगुवाई उचाना विधानसभा क्षेत्र से स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सुनीता नैन ने की। विद्यार्थियों ने स्लोगन के माध्यम से छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान लिखकर मतदाताओं को जागरूक किया।
उचाना विधानसभा क्षेत्र से स्वीप कार्यक्रम अधिकारी सुनीता नैन ने कहा कि मतदान का अधिकार सर्वोत्तम अधिकार है। इसका प्रयोग बहुत सोच समझ कर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में व्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार मत देने का अधिकार है। लोगों को अपने इस अमूल्य मत का प्रयोग जाति, धर्म, संप्रदाय एवं संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा और रोजगार को ध्यान में रखकर करना चाहिए।
बच्चों ने मतदाता जागरूकता के लिए निकाली प्रभातफेरी
जींद। स्वीप कार्यक्रम के तहत रायचंदवाला गांव के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभातफेरी निकाली। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य अनीता श्योराण ने की।

उन्होंने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदाता की भागीदारी जरूरी, नामक तख्ती पर लिखे स्लोगन हाथ में लिए हुए थे। अनीता श्योराण ने मतदाताओं से आह्वान किया कि प्रजातंत्र के इस महापर्व में हम सबकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। यह तभी संभव है जब हम शत प्रतिशत वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर स्कूल के मुख्य शिक्षक जगमेंद्र, अध्यापक व बीएलओ राजेश भेंट, विनोद कुमार, सुरेश, संदीप, किरण मौजूद रहे।

17जेएनडी10: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकालते बच्चे। संवाद

17जेएनडी10: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकालते बच्चे। संवाद

17जेएनडी10: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकालते बच्चे। संवाद

17जेएनडी10: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकालते बच्चे। संवाद

17जेएनडी10: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकालते बच्चे। संवाद

17जेएनडी10: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकालते बच्चे। संवाद

17जेएनडी10: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकालते बच्चे। संवाद

17जेएनडी10: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकालते बच्चे। संवाद

17जेएनडी10: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकालते बच्चे। संवाद

17जेएनडी10: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकालते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed