फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students should follow religion by being disciplined: Principal

अनुशासित रहकर छात्र धर्म का पालन करें : प्राचार्य

Sat, 27 Jul 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Jul 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Students should follow religion by being disciplined: Principal
26जेएनडी08-राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्राचार्य और स्टाफ। स्रोत सं
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को नए विद्यार्थियों के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने की।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि वह इस महाविद्यालय का हिस्सा बनने जा रही हैं। छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए वे अनुशासित रहकर अपने छात्र धर्म का पालन करें। इस अवसर पर विशेष रूप से आईक्यूएसी को ऑर्डिनेटर डॉ. मनोज कुमार ने छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के बारे में जानकारी दी। शिक्षा नीति के अंतर्गत किन-किन विषयों का उन्हें चयन करना है, विद्यार्थियों को वर्षभर की जाने वाली गतिविधियों के विषय में जानकारी दी गई। इसमें प्रमुख सांस्कृतिक गतिविधियां, खेलकूद, एनसीसी और राष्ट्रीय सेवा योजना हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठ जैसे कि महिला प्रकोष्ठ, लीगल सेल, प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया गया। ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान वार्षिक ई-मैगजीन अनाहिता का 2023-24 सत्र का प्राचार्य जय नारायण गहलावत ने विमोचन किया। इसके अतिरिक्त कॉलेज में जो भिन्न-भिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं हैं तथा अर्न व्हाइल यू लर्न योजना से संबंधित जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को टाइम टेबल से संबंधित समस्याओं से न जूझना पड़े, उस विषय में उन्हें विक्रम गुप्ता ने बताया। पुस्तकालय संबंधी विस्तृत जानकारी डॉ. रितु ने दी। मंच संचालन डॉ. मनोज ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, अनूप मोर, डॉ. राजेश बूरा, जितेंद्र कुमार, डॉ. अल्पना शर्मा, डॉ. सुमिता आशरी मौजूद रहीं।

26जेएनडी08-राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्राचार्य और स्टाफ। स्रोत सं

26जेएनडी08-राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्राचार्य और स्टाफ। स्रोत सं

26जेएनडी08-राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्राचार्य और स्टाफ। स्रोत सं

26जेएनडी08-राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्राचार्य और स्टाफ। स्रोत सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed