फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students planted trees to protect the environment

Jind News: विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधरोपण

Wed, 06 Aug 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Students planted trees to protect the environment
05जेएनडी23-खेड़ा खेमावती के स्कूल में पौधरोपण करते प्राचार्य जसबीर सिंह,  टीजीटी गणित सतीश सरोह - फोटो : घटनास्थल का निरीक्षण कर एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह।
जींद। राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से खेड़ा खेमावती के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। संस्था के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने कहा कि राह क्लब के पदाधिकारियों, प्राचार्य जसबीर सिंह व टीजीटी गणित अध्यापक सतीश सरोहा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर व साथ लगते आसन गांव की श्मशान भूमि व अस्पताल परिसर में 151 फूलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए। विद्यार्थियों ने पर्यावरण को स्वच्छ व हरित बनाने की शपथ ली और संकल्प लिया कि वे न केवल पौधे लगाएंगे, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाएंगे। अध्यापक सतीश सरोहा ने कहा कि राह संस्था की प्रेरणा से अब हर विद्यालय को हरित विद्यालय में बदलने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान प्राचार्य जसबीर सिंह ने कहा कि पौधरोपण आज के समय की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed