फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students cheated regarding followers of Chhotram Kisan Shiksha Samit

Jind News: छोटूराम किसान शिक्षा समिति की दुकानें किराए पर लेकर ठगे गए दुकानदार

Sun, 10 Dec 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students cheated regarding followers of Chhotram Kisan Shiksha Samit
जींद। जिन दुकानदारों ने जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाट कॉलेज और रेलवे रोड पर स्थित जाट कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दुकानों को किराए पर ले रखा है, अब उनको दुकानें खाली करनी पड़ेंगी या फिर संस्था की शर्तों के अनुसार दोबारा एग्रीमेंट करना पड़ेगा। बहुत से दुकानदार ऐसे हैं, जिन्होंने संस्था से दुकान किराए पर लेने की बजाय बीच में अन्य लोगों से दुकानें किराए पर ली हैं और दो से चार लाख रुपये तक की सिक्योरिटी राशि (पगड़ी) दी हुई है। अब यह दुकानदार अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

छोटूराम किसान शिक्षा समिति जींद शहर में जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छोटूराम किसान कॉलेज तथा जाट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चलाती है। यह तीनों संस्थाएं शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित हैं। तीनों ही संस्थाओं की लगभग 100 दुकानें हैं, जो किराए पर दी हुई हैं। अभी तक केवल जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दुकानों का एग्रीमेंट 30 नवंबर को खत्म हुआ है। दिसंबर महीने से लेकर जनवरी तक सभी दुकानों का एग्रीमेंट खत्म हो जाएगा। जिन दुकानों का एग्रीमेंट खत्म हो गया है, संस्था ने उन पर अपने ताले लगाकर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। अब इन दुकानों को किराए पर दोबारा लेने के लिए नए सिरे से एग्रीमेंट होगा। नए एग्रीमेंट में संस्था खुद कम से कम दो लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि लेगी। इससे उन दुकानदारों को नुकसान होगा, जिन्होंने किसी अन्य व्यक्ति को सिक्योरिटी राशि दी हुई है।
विज्ञापन

बॉक्स
संस्था की बजाय किसी दुकानदार को सिक्योरिटी देने वाले ठगे गए
संस्था ने अपनी दुकानें शुरू में 100 रुपये से लेकर 200 रुपये तक प्रति महीना किराए पर दी थी। अब तक भी इन दुकानों का किराया मुश्किल से एक हजार रुपये तक पहुंच पाया है। जिन दुकानदारों ने यह दुकानें संस्था से ली थी, उनमें से अधिकतर ने खुद दो से चार लाख रुपये तक सिक्योरिटी राशि लेकर अन्य लोगों को दुकानें किराए पर दे दी। जिन पहले दुकानदारों ने नए दुकानदारों से सिक्योरिटी राशि ली हुई है, वह किसी भी हाल में वापस नहीं करेंगे। अब जो दुकानदार नए सिरे से दुकान किराए पर लेगा, उसे संस्था को सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अभी तक किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया था। जिन दुकानदारों ने संस्था से दुकानें किराए पर ली थी, उन्होंने पैसे लेकर आगे अन्य लोगों को दुकानें किराए पर दे दी। इससे संस्था का काफी नुकसान हो रहा था। अब काफी दुकानों के एग्रीमेंट खत्म हो चुके हैं। दुकानदारों को नए एग्रीमेंट बनवाने के लिए समय दिया था, लेकिन किसी ने भी एग्रीमेंट नहीं बनवाया। इसलिए अब इन दुकानों को दोबारा नए एग्रीमेंट के साथ किराए पर दिया जाएगा। पहले भी दुकानें काफी कम किराए पर चल रही हैं।
-कुलबीर चहल, एडहॉक कमेटी सदस्य, छोटूराम किसान शिक्षा समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed