{"_id":"65678817611abd4e60078974","slug":"students-blocked-the-road-in-protest-against-bus-not-stopping-jind-news-c-199-1-sroh1009-9455-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बस नहीं रुकने के विरोध में छात्रों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बस नहीं रुकने के विरोध में छात्रों ने किया सड़क जाम
Thu, 30 Nov 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी27: विश्वविद्यालय के गेट पर जाम लगाकर बैठे विद्यार्थी।
जींद। विश्वविद्यालय के गेट पर बस नहीं रुकने के विरोध में बुधवार को किसान छात्र एकता संगठन ने विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदेशाध्यक्ष सुमित लाठर की अध्यक्षता में जाम लगाया। जाम लगने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बसों का ठहराव नहीं होने को लेकर पहले भी किसान छात्र एकता संगठन ने जीएम से बातचीत की थी, लेकिन बस चालकों ने इसको भी गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते यहां पर विद्यार्थियों को काफी समय तक बस रुकने का इंतजार करना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों का पढ़ाई का समय भी खराब होता है। इसके विरोध में बुधवार को विश्वविद्यालय के गेट के बाहर जाम लगाया गया। इसके बार रोडवेज संस्थान प्रबंधक नरोत्तम शर्मा ने जाम लगा रहे विद्यार्थियों से बात कर आश्वासन दिलवाया कि सभी बसों का ठहराव विश्वविद्यालय के स्टैंड पर करवाया जाएगा। जिसके बाद विद्यार्थियों ने जाम खोला। इस अवसर पर अभिषेक, अरुण, मनदीप, आशा, प्रिया, अंजू, सिखा व प्रीति मौजूद रही।