फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Student village team stood first in Kabaddi competition

जींद: कबड्डी प्रतियोगिता में छातर गांव की टीम रही प्रथम

Wed, 15 Feb 2023 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Student village team stood first in Kabaddi competition
जींद। खटकड़ गांव के राजकीय विद्यालय में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती वर्ष पर शहीद भगत सिंह युवा परिषद खटकड़ द्वारा खेल मेले का आयोजन किया गया। इसमें छातर की टीम प्रथम, मालवी की टीम द्वितीय, खटकड़ की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

मेले की अध्यक्षता वीरेंद्र प्रधान ने की। प्रतियोगिता में कई जिलों की टीम के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। खेल मेले में विशिष्ट अतिथि के तौर पर ईश्वर फौजी ने शिरकत की। अतिथियों ने खिलाडिय़ों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल के माध्यम से तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इसमें कॅरिअर भी बनता है। वीरेंद्र प्रधान ने बताया कि खेल मेले में कबड्डी में छातर की टीम प्रथम, मालवी की टीम द्वितीय, खटकड़ की टीम तीसरे तथा बिठमड़ा की टीम चौथे स्थान पर रही। इसमें आठ स्थानों पर रहने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। ईश्वर फौजी ने कहा कि किसी के अंदर कोई न कोई टैलेंट जरूर होता है, चाहे वह पढ़ाई में हो या फिर खेल में। खेल के मैदान से हमारा स्वास्थ्य मजबूत होता है।
विज्ञापन

बाक्स
प्रतिभावान खिलाड़ियों का किया सम्मान
इस खेल मेले के बाद स्वामी आदित्यवेश, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सतीश खटकड़, जगबीर खटकड़, कुलदीप खटकड़, सुधीर, ईश्वर फौजी ने गांव के खिलाड़ी हर्ष, अमन, कुलदीप, महिंद्र सिंह, मनु खटकड़, विकास, अनु, अमन, सचिन, मोनू, रविन, रीनू, प्रिया, निकिता, पिंकी, ज्योति, सुनैना, अनिकेत, अनुज, अजय और तान्या समेत 25 प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इन सभी ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed