फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Student Sheetal will participate in the Republic Day parade

Jind News: गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी छात्रा शीतल

Fri, 29 Dec 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Student Sheetal will participate in the Republic Day parade
28जेएनडी19-दिल्ली राजपथ पर आयोजित गणतंत्र परेड में चयनित छात्रा शीतल। संवाद
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की छात्रा शीतल का चयन दिल्ली के राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हुआ है। एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. नयनदीप ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड में चयनित होना कोई आसान का काम नहीं है।
विज्ञापन

छात्रा शीतल ने आर्मी के पांच सख्त प्रशिक्षण शिविरों में सफलता पाई है। दो शिविर यमुनानगर और तीन शिविर रोपड़ में लगे थे। इन शिविरों में बड़ी कठिन प्रक्रियाओं जैसे फायरिंग, ड्रिल व सख्त फिजिकल प्रशिक्षण को पार करके मेहनत व सख्त अनुशासन का परिचय देते हुए 15 हरियाणा बटालियन जींद की कैडेट शीतल ने सफलता हासिल की। गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा बनना विद्यार्थियों का सपना होता है लेकिन इस सपने को साकार शीतल जैसे अनुशासनबद्ध, मेहनती, परिश्रमी विद्यार्थी ही साकार कर पाते हैं। संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, सचिव जियालाल गोयल, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल सिंगला और प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने सफलता के लिए एनसीसी प्रभारी डॉ. नयनदीप, एनसीसी ट्रेनर प्रीति और छात्रा शीतल के अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed