फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Strike averted, doctors will see OPD like normal days

हड़ताल टली, आम दिनों की तरह ओपीडी देखेंगे चिकित्सक

Sun, 12 Dec 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Strike averted, doctors will see OPD like normal days
हड़ताल टालने के बाद बातचीत करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : Jind
जींद। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की सोमवार को होने वाली हड़ताल टल गई है। एसोसिएशन की रविवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ बातचीत हुई। इसमें अनिल विज ने चिकित्सकों को 31 दिसंबर तक उनकी मांगों को पूरी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने कहा कि उन्होंने अपनी हड़ताल 31 दिसंबर तक टाल दी है। यदि इस दौरान उनकी मांगें पूरी नहीं की तो वह फिर से हड़ताल का रास्ता अपना सकते हैं। बताते चलें कि चिकित्सकों ने सोमवार को पूरे हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद करने का निर्णय लिया था। चिकित्सक सरकार द्वारा एसएमओ की सीधी भर्ती करने का विरोध कर रहे थे। इसके अलावा वे पीजी पॉलिसी में बदलाव करने, प्रदेश में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की भर्ती करने की मांग कर रहे थे। चिकित्सकों ने सोमवार को ओपीडी बंद करने और मंगलवार को इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करने का निर्णय लिया था। एसोसिएशन के उपप्रधान डॉ. रघुबीर पूनिया, सचिव डॉ. अरुण, सहसचिव डॉ. राजेश भोला ने बताया कि जिले में एचसीएमएएस के 85 सदस्य हैं। रविवार को एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार यह हड़ताल फिलहाल टाल दी है। यदि 31 दिसंबर तक उनकी मांगें पूर नहीं की तो वह फिर हड़ताल कर सकते हैं। सोमवार को सामान्य दिनों की तरह सभी चिकित्सक ओपीडी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed