{"_id":"6a9efe0b0f535080ff0a4373","slug":"strict-action-on-strike-nine-municipal-roll-employees-dismissed-three-regular-employees-suspended-jind-news-c-199-1-sroh1009-159847-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर सख्ती : नौ पालिका रोल कर्मचारी बर्खास्त, तीन नियमित कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर सख्ती : नौ पालिका रोल कर्मचारी बर्खास्त, तीन नियमित कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन
07जेएनडी04: नगर परिषद के कर्मचारी अर्बन इस्टेट से कूड़ा उठवाते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। नोटिस जारी होने के बाद भी ड्यूटी पर नहीं लौटे सफाई कर्मचारियों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को नगर परिषद ने नौ पालिका रोल कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। तीन नियमित सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया गया।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कार्यालय की ओर से 7 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार पालिका रोल कर्मचारियों में सुनील, सुमित, अजय, रणबीर, सोनू, संजय, संगीता, पूनम और पवन कुमार को बर्खास्तगी के पत्र दिए हैं। नोटिस व्हाट्सएप और रजिस्टर्ड डाक के जरिये भेजे गए हैं।
वहीं, नगर परिषद ने प्रधान सोहन लाल को 3 सितंबर को निलंबित किया गया था जबकि कमला और भगवंती को सोमवार को निलंबित किया गया है।
नगर परिषद कार्यालय की ओर से कर्मचारियों को जारी किए गए बर्खास्तगी के कारण में पहले दिए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देना और लगातार हड़ताल पर रहकर प्रशासन के काम में बाधा डालने का हवाला दिया गया है। इन पर पहले भी वाहनों को रोकने और कूड़ा उठान के कार्य में बाधा डालने के आरोप हैं।
विज्ञापन
सोमवार को कहीं पर विवाद नहीं हुआ
शहर में डोर टू डोर की 38 गाड़ियां चली। 168 एमटी कूड़े का उठान करवाया गया। इसके अलावा 10 पुलिसकर्मियों को साथ लेकर शहर के 44 पॉइंटों से 75 ट्राली कूड़े का उठान करवाया गया। हालांकि सोमवार को कहीं पर विवाद नहीं हुआ। सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर रानी तालाब पर धरने पर बैठे रहे।
न कार्रवाई से डरेंगे, न काम पर लौटेंगे : सोहन लाल
सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोहन लाल का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक धरना जारी रहेगा। कर्मचारियों को निलंबित करके हड़ताल समाप्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वह इस कार्रवाई से डरने वाले नहीं है। वह न तो काम पर लौटेंगे और न ही किसी नोटिस का जवाब देंगे। पहले जवाब सरकार को देना होगा की उनकी मानी गई मांगें क्यों लागू नहीं की जा रही।
बॉक्स
शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और नगर परिषद की ओर से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नौ पालिका रोल कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। तीन नियमित कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। नोटिस जारी होने के बाद संबंधित कर्मचारियों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया था। जिन कर्मचारियों को नोटिस भेजे गए हैं। वह भी जल्द जवाब दें या ड्यूटी जॉइन करें। इन पर भी कार्रवाई होगी। -सुशील कुमार, भुक्कल ईओ नगर परिषद जींद।