{"_id":"682f8287cc56e8b4130a77b9","slug":"streets-will-be-constructed-in-ward-1-at-a-cost-of-rs-259-crore-jind-news-c-199-1-sroh1009-135136-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वार्ड एक में 2.59 करोड़ रुपये की लागत से होगा गलियों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वार्ड एक में 2.59 करोड़ रुपये की लागत से होगा गलियों का निर्माण
Fri, 23 May 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 23 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी26: इंदिरा कालोनी में गली निर्माण कार्य करते हुए मजदूर। संवाद
नरवाना। शहर के वार्ड एक के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी गलियों के निर्माण का कार्य अब शुरू हो चुका है। शास्त्री नगर, इंदिरा कॉलोनी, बड़ बस्ती की गलियों के अब हालात सुधरेंगे।
इन सभी काॅलोनियों में 2.59 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य गलियों के साथ-साथ उनसे जुड़ी ब्रांच गलियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इन इलाकों की गलियां कई वर्षों से खस्ताहाल में थी। बरसात के मौसम में जलभराव, कीचड़ और गंदगी से लोगों का चलना मुश्किल हो जाता था। यहां के लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब जब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि यह विकास कार्य उनके लिए एक बड़ी राहत है और इससे न केवल सफाई सुधरेगी, बल्कि स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से भी लाभ होगा। क्षेत्र के निवासी भी इस विकास कार्य से बेहद उत्साहित हैं।
उनका कहना है कि वर्षों से उन्हें इस तरह की मूलभूत सुविधाओं की कमी खल रही थी, लेकिन अब नगर निगम की ओर से उठाए गए इस कदम से उन्हें राहत मिलने जा रही है। यह विकास कार्य न केवल स्थानीय लोगों के जीवनस्तर को बेहतर बनाएगा, बल्कि वार्ड की छवि को भी बदलने का काम करेगा। एमसी प्रतिनिधि सोनू ने आश्वासन दिया कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरे कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वर्जन इस योजना के तहत करीब 25 गलियों का निर्माण किया जाना है। इनमें इंदिरा कॉलोनी की सात गलियां और उनकी ब्रांच गलियां, शास्त्री नगर की 7 गलियां और ब्रांच गलियां, बड़ बस्ती की गलियां क्षेत्र की प्रमुख गलियां शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरा निर्माण कार्य आगामी ढाई महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा।
-- सुमित्रा एमसी वार्ड नंबर एक